Friday, June 10, 2016

हिंदी स्वरों का वर्गीकरण

हिंदी स्वरों का वर्गीकरण

(1)मात्रा के आधार पर :  मात्रा के आधार पर स्वर दो प्रकार के होते हैं (क) ह्रस्व (ख) दीर्घ

(क) ह्रस्व : जिनके उच्चारण में कम समय लगता है जैसे अ ,इ , उ  ह्रस्व स्वर हैं ।

(ख) दीर्घ  : जिनके उच्चारण में अपेक्षाकृत अधिक समय लगे वे दीर्घ स्वर हैं ।  हिंदी में  आ , ऑ , ई , ऊ , ए , ऐ , ओ और औ दीर्घ स्वर हैं ।

(2)  जिह्वा के आधार पर : कुछ स्वरों के उच्चारण में जीभ का अग्रभाग काम करता है, कुछ में मध्यभाग तथा कुछ में पश्चभाग। इसी आधार पर स्वर तीन प्रकार के माने गए हैं :
(क) अग्र स्वर : इ ,ई , ए , ऐ
( ख) मध्य स्वर : अ
( ग) पश्च स्वर : उ , ऊ , ओ , औ , ऑ , आ

(3) हवा के नाक व मुँह से निकलने के आधार पर : जिन स्वरों के उच्चारण में हवा केवल मुँह से निकलती है, उन्हें मौखिक  या निरनुनासिक स्वर कहते हैं । अ , आ , इ आदि । जिन स्वरों के उच्चारण में हवा नाक से भी निकलती है उन्हें अनुनासिक स्वर कहते हैं -- अँ , आँ , इँ आदि ।

(4) ओष्ठों की स्थिति के आधार पर : कुछ स्वरों के उच्चारण में ओष्ठ वृत्तमुखी या गोलाकार होते हैं । इस आधार पर दो भेद होते हैं :
( क) वृत्तमुखी -- उ , ऊ , ओ , औ ,ऑ
(ख) अवृत्तमुखी -- अ , आ , इ , ई , ए , ऐ

(5) जीभ के उठने के आधार पर : चार भेद होते हैं :

( क) संवृत : इ , ई , उ , ऊ
( ख) अधसंवृत : ऐ , ओ
(ग) अर्धनिवृत : ऐ , अ , औ , ऑ
(घ) निवृत :

हिंदी ध्वनियाँ

हिंदी ध्वनियाँ

1.स्वर :-- स्वर उन ध्वनियों को कहते हैं जिनके उच्चारण में ( मुँह में) वायुमार्ग में किसी भी प्रकार की पूर्ण या अपूर्ण रूकावट नहीं होती । परंपरागत रूप में इनकी संख्या तेरह मानी गई है :

अ आ इ ई उ ऊ
ऋ ए ऐ ओ औ
अं अः

उच्चारण की दृष्टि से इनमें केवल दस ही स्वर हैं :

अ आ इ ई उ ऊ
ए ऐ ओ औ

2.व्यंजन :-- व्यंजन उन ध्वनियों को कहते हैं जिनके उच्चारण में ( मुख- विवर में) वायुमार्ग में पूर्ण या अपूर्ण व्यवधान उपस्थित होता है ।

परंपरागत रूप में निम्नलिखित व्यंजन माने गए हैं :

क  ख  ग  घ  ड.
च  छ  ज  झ  ञ
ट  ठ   ड  ढ  ण 
त  थ  द  ध  न
प  फ  ब  भ  म
य  र  ल  व  श
ष  स 

Wednesday, June 8, 2016

THE HINDI ACADEMY: UGC-NET&SET-MODEL PAPER-58

THE HINDI ACADEMY: UGC-NET&SET-MODEL PAPER-58: UGC-NET&SET-MODEL PAPER-58 1. निम्नलिखित पंक्तियों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिए – 1) घुन खाये शहतीरों पर                      क...

Tuesday, June 7, 2016

THE HINDI ACADEMY: UGC-NET&SET-MODEL PAPER-56

THE HINDI ACADEMY: UGC-NET&SET-MODEL PAPER-56: UGC-NET&SET-MODEL PAPER-56 1. निम्नलिखित रचनाओं का कालक्रमानुसार सही अनुक्रम बताइए। क) रामचरितमानस, रामचंद्रिका, साकेत, वैदेही वनवास ख...

THE HINDI ACADEMY: UGC-NET&SET-MODEL PAPER-53

THE HINDI ACADEMY: UGC-NET&SET-MODEL PAPER-53: UGC-NET&SET-MODEL PAPER-53 1. निम्नलिखित कवियों को उनकी कृतियों के साथ सुमेलित कीजिए – 1) सत्यनारायण कविरत्न            क) गंगालहरी ...