हिंदी ध्वनियाँ
1.स्वर :-- स्वर उन ध्वनियों को कहते हैं जिनके उच्चारण में ( मुँह में) वायुमार्ग में किसी भी प्रकार की पूर्ण या अपूर्ण रूकावट नहीं होती । परंपरागत रूप में इनकी संख्या तेरह मानी गई है :
अ आ इ ई उ ऊ
ऋ ए ऐ ओ औ
अं अः
उच्चारण की दृष्टि से इनमें केवल दस ही स्वर हैं :
अ आ इ ई उ ऊ
ए ऐ ओ औ
2.व्यंजन :-- व्यंजन उन ध्वनियों को कहते हैं जिनके उच्चारण में ( मुख- विवर में) वायुमार्ग में पूर्ण या अपूर्ण व्यवधान उपस्थित होता है ।
परंपरागत रूप में निम्नलिखित व्यंजन माने गए हैं :
क ख ग घ ड.
च छ ज झ ञ
ट ठ ड ढ ण
त थ द ध न
प फ ब भ म
य र ल व श
ष स ह
No comments:
Post a Comment